Bhu Naksha UP : उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन देखें

उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग ने भू नक्शा चेक एवं डाउनलोड करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवाया है। अब यूपी के कोई भी व्यक्ति अपने खेत या जमीन का bhu naksha घर बैठे प्राप्त कर पाएंगे। यु पी भू नक्शा देखने के लिए पहले हमें कई पापड़ बेलने पड़ते थे। यानि भाग दौड़ करने के बाद हमें भू नक्शा मिलता था। लेकिन अब डिजिटल इंडिया के तहत ऑनलाइन उपलब्ध है। हम घर बैठे अपने जमीन प्लाट या खेत का भू नक्शा निकाल सकते है। इसके साथ ही भू नक्शा डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते है।

अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने भी भू नक्शा देखने की वेबसाइट उपलब्ध कराया है। जिसका नाम है – upbhunaksha.gov.in आप इस साइट पर जाकर बहुत ही आसानी से उप्र के किसी भी गांव का भू नक्शा निकाल सकते हो। ऑनलाइन भू नक्शा निकालने में आपको किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए हम यहाँ पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बता रहे है। आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से अपने गांव का यु पी भू नक्शा निकाल सकेंगे। तो चलिए शुरू करते है।

इसे पढ़ें – अपना जमीन का खाता खसरा नंबर देखें ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश भू नक्शा (Bhu Naksha UP) ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

1. upbhunaksha gov in को ओपन करें

bhu naksha up ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र ओपन करके हमें upbhunaksha gov in वेबसाइट को ओपन करना है। उत्तर प्रदेश की भू नक्शा देखने के लिए आप यहाँ से डायरेक्ट भू नक्शा देखने की वेबसाइट को खोल सकते है – upbhunaksha.gov.in

2. अपना जिला, तहसील एवं गांव चुने

भू नक्शा वेबसाइट ओपन होने के बाद डिटेल सेलेक्ट करना है। State – में उत्तर प्रदेश पहले से ही सेलेक्ट रहेगा। जिला – यहाँ अपना जिला यानि जहाँ का भू नक्शा देखना हो उसे सेलेक्ट कीजिये। तहसील – यहाँ उस जिले के अंतर्गत आने वाले अपना तहसील चुने। गांव – यहाँ अपना गांव चुनिए। डिटेल कैसे सेलेक्ट करना है इसकी पूरी जानकारी आप नीचे स्क्रीनशॉट में भी देख सकते हो –

bhu naksha up online 1

3. मैप में जमीन का खसरा क्रमांक चुनें

इसके बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किये हुए गांव का भू नक्शा स्क्रीन पर आ जायेगा। यहाँ अपना खाता / खसरा नंबर सर्च कीजिये। जैसे ही मैप पर आपका खाता नंबर मिलता है उसे सेलेक्ट कीजिये। खाता नंबर सेलेक्ट करने पर उस खातेदार का नाम और पूरा विवरण स्क्रीन पर आ जायेगा। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में आप देख सकते है –

bhu naksha up online 2

4. Map Report का ऑप्शन सेलेक्ट करें

भू नक्शा साइट पर भू नक्शा कैसे देखना है ये ऊपर बताया ही गया है। नक़्शे में अपना खाता नंबर सेलेक्ट करने पर भू नक्शा डिटेल आएगा। इस डिटेल के सबसे नीचे Map Report का ऑप्शन मिलेगा। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है। यु पी भू नक्शा डाउनलोड या प्रिंट करने के लिए इसी ऑप्शन को सेलेक्ट कीजिये –

bhu naksha up online 3

5. Bhu Naksha UP चेक एवं डाउनलोड करें

जैसे ही Map Report का ऑप्शन को सेलेक्ट करेंगे, एक न्यू विंडो में उस खाता नंबर का भू नक्शा यानि मैप रिपोर्ट ओपन हो जायेगा। यहाँ आप यूपी भू नक्शा शजरा चेक कर सकते है। इसके साथ ही भू नक्शा डाउनलोड या प्रिंट करने के लिए ऊपर दिए गए ऑप्शन डाउनलोड या प्रिंट बटन को चुनें। इससे आप अपना भू नक्शा शजरा डाउनलोड या प्रिंट कर सकेंगे।

bhu naksha up online 4

सारांश –

भू नक्शा उत्तर प्रदेश (Bhu Naksha UP) ऑनलाइन देखने के लिए upbhunaksha.gov.in को ओपन करना है। इसके लेफ्ट साइड बॉक्स में अपना जिला, तहसील एवं गांव सेलेक्ट करना है। इसके बाद स्क्रीन पर उस गांव का मैप दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने जमीन का खसरा क्रमांक सेलेक्ट करना है। फिर यहाँ Map Report विकल्प को सेलेक्ट करके अपने जमीन का भू नक्शा चेक या डाउनलोड कर सकते है।

यु पी भू नक्शा से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

UP Bhu Naksha Online कैसे निकाले ?

इसके लिए आपको राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर विजिट करना है। फिर अपना जिला, तहसील और गांव सेलेक्ट करके खसरा नंबर के द्वारा भू नक्शा डाउनलोड कर पाएंगे।

अपने जमीन या खेत का नक्शा कैसे देखें ?

इसके लिए सबसे पहले अपने खेत का खसरा नंबर नोट कर लें। ये आपके जमीन के कागजात में मिलेगा। इसके बाद ऑफिसियल वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाकर उस खसरा नंबर को सेलेक्ट करके खेत का नक्शा निकाल सकते है।

जमीन के मालिक का नाम कैसे जाने ?

अगर आप किसी अन्य जमीन का विवरण यानि जमीन का मालिक कौन है ये पता करना चाहते है तब उसके खसरा नंबर को मैप में सेलेक्ट करें। उसके मालिक का नाम यानि जिसके नाम से जमीन है उसका विवरण दिखाई देगा।

भू नक्शा से सम्बंधित समस्या के लिए संपर्क कहाँ करें ?

अगर आपके जमीन सम्बंधित किसी प्रकार की समस्या या जानकारी में कोई त्रुटि हो तो अपने तहसील ऑफिस में संपर्क करें। इसके अलावा आप ईमेल या फ़ोन पर भी संपर्क कर सकते है –
ईमेल – bhulekh-up@gov.in
फ़ोन – 0522-2217145

भू नक्शा उत्तर प्रदेश (Bhu Naksha UP) चेक एवं डाउनलोड कैसे करें, इसकी जानकारी आसान तरीके से बताया गया है। अब हमारे यूपी के कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से bhu naksha निकाल सकेंगे। ऑनलाइन भू नक्शा निकालने में आपको किसी तरह की परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते है। ऐसे ही नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – my sarkari yojana धन्यवाद !

My Sarkari Yojana

हेलो दोस्तों, mysarkariyojana.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। हमारी टीम पिछले 7 वर्षों से सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी अलग - अलग वेबसाइट के माध्यम से दे रहे है। इस वेबसाइट पर आपको स्टेट वाइज सरकारी योजनाओं का लेटेस्ट जानकारी मिलेगा।

सरकारी योजनाओं से सम्बंधित प्रश्न यहाँ पूछें ?