महतारी वंदन योजना पात्र अपात्र सूची देखें

महतारी वंदन योजना हेतु सरकार ने ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इस योजना के लिए 70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। पात्रता संबंधित निर्धारित नियम के अनुसार सभी आवेदनों की जांच एवं वेरिफिकेशन किया गया। वेरिफिकेशन के बाद अंतिम सूची जारी कर दिया गया है। आवेदन की जांच में कई ऐसे आवेदन मिले जिन्होंने अपात्र होते हुए भी आवेदन किए थे। ऐसे सभी महिलाओं का नाम महतारी वंदन योजना की अपात्र लिस्ट में शामिल किया गया है।

महतारी वंदन योजना के लिए सरकार ने पात्रता संबंधित नियम भी निर्धारित किए थे। इस योजना के लिए सिर्फ उन महिलाओं को आवेदन करना था, जो निर्धारित नियम के अनुसार पात्र हैं। लेकिन पात्रता सम्बंधित नियम को दरकिनार करते हुए उन महिलाओं ने भी आवेदन किया है, जो इस योजना के लिए अपात्र हैं। इन आवेदन की जांच एवं वेरिफिकेशन के बाद सरकार ने पात्र एवं अपात्र लिस्ट ऑनलाइन जारी कर दिया है। अगर आपने महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन किया था, तो इस लिस्ट को एक बार चेक जरूर कीजिए।

इसे पढ़ें – महतारी वंदन योजना का पैसा आया या नहीं चेक करें

महतारी वंदन योजना के लिए कौन – कौन अपात्र है ?

महतारी वंदन योजना के लिए कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं। इस नियम के तहत नहीं आने वाले सभी आवेदिका अपात्र की श्रेणी में आएंगे। इस योजना के लिए ये सभी अपात्र है –

  • जिनके परिवार में कोई भी सदस्य आयकर दाता हो, वे महतारी वंदन योजना के लिए अपात्र।
  • जिनके परिवार के कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में हो इस योजना के लिए अपात्र होंगे।
  • जिनके परिवार के कोई भी सदस्य पूर्व / वर्तमान मे सांसद या विधायक हो, वे भी अपात्र की श्रेणी में आएंगे।
  • भारत सरकार या राज्य सरकार के बोर्ड निगम में जिनके परिवार के कोई भी सदस्य अध्यक्ष या उपाध्यक्ष हो वे महतारी वंदन योजना के लिए अपात्र माने जायेंगे।

महतारी वंदन योजना पात्र अपात्र सूची देखें देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया

महतारी वंदन योजना हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच एवं वेरिफिकेशन के बाद पात्र पाए गए आवेदिकाओं की अंतिम सूची ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। अगर इस सूची में आपका नाम है, तो आप महतारी वंदन योजना के लिए पात्र है। अगर इस अंतिम सूची में आपका नाम नहीं मिले, तब आप इस योजना के लिए अपात्र हैं –

1. Mahtari Vandan वेबसाइट को ओपन करें

महतारी वंदन योजना अपात्र लिस्ट देखने के लिए सबसे हमें पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में mahtarivandan.cgstate.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहां दिए गए लिंक को चुने। इस लिंक के द्वारा आप सीधे अधिकारीक वेबसाइट में जा सकेंगे।

2. अंतिम सूची विकल्प को सेलेक्ट कीजिये

महतारी वंदन योजना की ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद मेनू में आपको अलग-अलग कई विकल्प दिखाई देंगे। हमें महतारी वंदन योजना की अपात्र लिस्ट देखना है, इसलिए यहां मेनू में अंतिम सूची विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

mahtari vandana yojana apatra list 1

3. जिला, क्षेत्र एवं ब्लॉक सेलेक्ट कीजिये

इसके बाद स्क्रीन पर एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा। यहां सबसे पहले अपने जिला का नाम सेलेक्ट करें। इसके बाद अगर आप ग्रामीण क्षेत्र के आवेदिका है, तो यहाँ ग्रामीण चुनें। अगर आप शहरी क्षेत्र की आवेदिका है, तो यहाँ शहरी सेलेक्ट करें। फिर अपना ब्लॉक या नगरी निकाय का नाम सेलेक्ट कीजिए।

mahtari vandana yojana apatra list 2

4. परियोजना, गांव / वार्ड एवं आंगनबाड़ी सेलेक्ट करें

फिर अपने परियोजना का नाम सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद अपना सेक्टर सेलेक्ट करें। फिर अपना गांव / वार्ड का नाम सेलेक्ट करें। इसके बाद अंतिम में उस आंगनबाड़ी केंद्र का नाम सेलेक्ट कीजिये, जहाँ से आपने महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन किये थे।

mahtari vandana yojana apatra list 3

5. महतारी वंदन योजना पात्र अपात्र सूची देखें देखें

आंगनबाड़ी केंद्र का नाम सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर महतारी वंदन योजना की पात्र लिस्ट खुल जायेगा। यहां पर आवेदन क्रमांक आवेदिका का नाम, पति का नाम आदि जानकारी दिया रहेगा। इस पात्र लिस्ट में आपका नाम है, तब आप पात्र है। लेकिन इस लिस्ट में आपका नाम नहीं मिले, तब आप महतारी वंदन योजना के लिए अपात्र है।

mahtari vandana yojana apatra list 4

6. पात्रता सूची की सभी पेज में अपना नाम देखें

महतारी वंदन योजना की पात्रता सूची अलग-अलग पेज में दिए गए हैं। एक पेज पर आपको सिर्फ 10 पात्र आवेदिका का नाम ही दिखाई देगा। अगर पहले पेज में आपका नाम नहीं मिले, तब दूसरे पेज में जाकर अपना नाम देखें। अगर दूसरे पेज में भी आपका नाम नहीं मिले तब तीसरे, चौथे, पांचवें इसी तरह सभी पेज में अपना देखते जाएँ। किसी भी पेज में आपका नाम मिले तब आप इस योजना के लिए पात्र है, नहीं तो अपात्र है।

mahtari vandana yojana apatra list 5

7. महतारी वंदन योजना पात्र अपात्र सूची में नाम सर्च करें

महतारी वंदन योजना की पात्र सूची देखने के अलावा, सर्च बॉक्स के द्वारा अपना नाम सर्च भी कर सकते हैं। इसके लिए ऊपर यहां दिए गए सर्च बॉक्स में अपना नाम लिखें। नाम लिखने के बाद अगर आपका नाम महतारी वंदन योजना की पात्र सूची में होगा, तब आपका नाम स्क्रीन में आ जायेगा। जैसे यहाँ नीचे स्क्रीनशॉट में देख सकते है। सर्च करने पर अगर आपका नाम मिले तब आप पात्र है, नहीं तो अपात्र।

mahtari vandana yojana apatra list 6

इसे पढ़ें – महतारी वंदन योजना फॉर्म पीडीएफ (PDF) डाउनलोड करें

महतारी वंदन योजना अपात्र लिस्ट से संबंधित प्रश्न (FAQ)

महतारी वंदन योजना अपात्र लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें?

महतारी वंदन योजना अपात्र लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले mahtarivandan.cgstate.gov.in वेबसाइट को ओपन कीजिए। इसके बाद मेनू में अंतिम सूची को सेलेक्ट कीजिए। फिर अपना जिला, ब्लाक, गांव एवं आंगनबाड़ी केंद्र का नाम सेलेक्ट करें। फिर पात्रता लिस्ट खुल जाएगी। इस लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते हैं।

महतारी वंदन योजना की पात्र लिस्ट में नाम है, तो क्या करना होगा?

महतारी वंदन योजना की पात्र लिस्ट में नाम है, तब आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है। आपके आवेदन की जांच एवं वेरिफिकेशन के बाद सभी चीजें सभी पाए जाने पर ही आपका नाम महतारी वंदन योजना की पात्रता लिस्ट में शामिल किया गया है। जिस दिन इस योजना का प्रथम किस्त जारी होगा, आपके बैंक अकाउंट में पैसा जमा हो जाएगा।

मैं पात्र हूं फिर भी पात्रता लिस्ट में नाम नहीं आया है, क्या करें?

अगर आप महतारी वंदन योजना के तहत निर्धारित पात्रता मापदंड के तहत पात्र हैं और आवेदन किए हैं, फिर भी आपका नाम नहीं आया हैं, तब इसका मुख्य कारण आपके बैंक अकाउंट में आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय नहीं होना हो सकता है। आप फौरन अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपने बैंक अकाउंट से आधार लिंक एवं डीबीटी इनेबल करवाइये।

महतारी वंदन योजना पात्र अपात्र सूची देखें कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप By स्टेप हमने यहां बताया है। अब कोई भी महिला घर बैठे ऑनलाइन पात्र एवं अपात्र लिस्ट में अपना नाम देख पाएंगे। अगर अपात्र लिस्ट चेक करने में आपको कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते हैं। सरकारी योजनाओं से संबंधित ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिए  my sarkari yojana धन्यवाद !

My Sarkari Yojana

हेलो दोस्तों, mysarkariyojana.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। हमारी टीम पिछले 7 वर्षों से सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी अलग - अलग वेबसाइट के माध्यम से दे रहे है। इस वेबसाइट पर आपको स्टेट वाइज सरकारी योजनाओं का लेटेस्ट जानकारी मिलेगा।

सरकारी योजनाओं से सम्बंधित प्रश्न यहाँ पूछें ?