महतारी वंदन योजना में अपना नाम चेक करें ऑनलाइन

महिला एवं बाल विकास विभाग ने महतारी वंदन योजना के लिए प्राप्त हुए आवेदन की जांच प्रक्रिया के बाद पात्र महिलाओं की सूची जारी कर दिया है। आवेदन की जांच प्रक्रिया में बहुत से ऐसे आवेदन मिला जिनमें कुछ त्रुटियां भी थी। उन सभी महिलाओं का नाम सूची में शामिल नहीं है, जिनके आवेदन में कोई गलती हो या डॉक्यूमेंट में कोई कमी है। अगर आपने महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन किया है, तो आपको सूची में अपना नाम चेक जरूर करना चाहिए।

महतारी वंदन योजना के लिए पात्र पाए गए महिलाओं का नाम पात्रता सूची में शामिल किया गया है। लेकिन ऐसी महिलाओं का नाम जिनके आवेदन में सुधार की जरूरत है, उनकी अलग सूची बनाई गई है। सरकार द्वारा जारी किए गए पात्रता सूची में आप अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यहां हमने सूची में अपना नाम चेक करने की पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया बताया हुआ है।

इसे पढ़ें – महतारी वंदन योजना का पैसा आया या नहीं चेक करें

महतारी वंदन योजना में अपना नाम चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया

1. महतारी वंदन की वेबसाइट ओपन करें

महतारी वंदन योजना में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाईट ओपन करना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में mahtarivandan.cgstate.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहां दिए गए लिंक को चुने। इस लिंक के द्वारा आप सीधे अधिकारीक वेबसाइट में जा सकेंगे।

2. वेबसाइट में अनंतिम सूची को चुनें

महतारी वंदन योजना वेबसाइट ओपन होने के बाद मेनू में आपको अलग-अलग कई विकल्प दिखाई देंगे। हमें महतारी वंदन योजना में नाम चेक करना है, इसलिए यहां मेनू में अंतिम सूची विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

mahtari vandana yojana name check 1

3. अपना जिला, क्षेत्र एवं ब्लॉक चुनें

अब स्क्रीन पर एक सर्च बॉक्स खुल जाएगा। यहां सबसे पहले अपने जिला का नाम सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र से है, तो ग्रामीण चुनें। अगर आप शहरी क्षेत्र से है तो शहरी सेलेक्ट करें। फिर अपना ब्लॉक या नगरी निकाय का नाम सेलेक्ट कीजिए।

mahtari vandana yojana name check 2

4. गांव एवं आंगनबाड़ी केंद्र का नाम चुनें

फिर आपको अपना परियोजना का नाम सेलेक्ट करना है। इसके बाद अपना सेक्टर सेलेक्ट करें। फिर अपना गांव / वार्ड का नाम सेलेक्ट करें। इसके बाद अंतिम में अपने आंगनबाड़ी केंद्र का नाम सेलेक्ट कीजिये।

mahtari vandana yojana name check 3

5. महतारी वंदन योजना में अपना नाम चेक करें

अपने आंगनबाड़ी केंद्र का नाम सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर महतारी वंदन योजना के लिए पात्र आवेदिका का नाम दिखाई देगा। यहां पर आवेदन क्रमांक आवेदिका का नाम, पति का नाम, आवेदिका का प्रकार, आवेदिका का वर्ग आदि जानकारी दिया रहेगा। यहाँ आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

mahtari vandana yojana name check 4

6. सभी पेज में अपना नाम चेक करें

महतारी वंदन योजना के लिए पात्र महिलाओं का नाम अलग-अलग पेज में दिए गए हैं। एक पेज पर आपको सिर्फ 10 नाम ही दिखाई देगा। अगर पहले पेज में आपका नाम नहीं मिले तब दूसरे पेज में जाकर अपना नाम चेक करें। अगर दूसरे पेज में भी आपका नाम नहीं मिले तब तीसरे, चौथे, पांचवें इसी तरह सभी पेज में अपना चेक करते जाएँ।

mahtari vandana yojana name check 5

7. महतारी वंदन योजना में नाम सर्च करें

महतारी वंदन योजना नाम चेक करने के अलावा अपना नाम सर्च भी कर सकते हैं। इसके लिए ऊपर यहां दिए गए सर्च बॉक्स में अपना नाम लिखें। नाम लिखने के बाद अगर आपका नाम महतारी वंदन योजना में हो, तब आपका नाम स्क्रीन में दिखाई देगा। जैसे यहां दिखाया गया है।

mahtari vandana yojana name check 6

इसे पढ़ें – महतारी वंदन योजना पात्र अपात्र सूची देखें

महतारी वंदन योजना में नाम चेक करने से संबंधित प्रश्न (FAQ)

महतारी वंदन योजना में अपना नाम कैसे देखें?

महतारी वंदन योजना में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले mahtarivandan.cgstate.gov.in वेब पोर्टल को ओपन करें। इसके बाद मेनू में अंतिम सूची विकल्प को चुने। अब अपना जिला, ब्लाक, परियोजना एवं आंगनबाड़ी केंद्र का नाम सेलेक्ट करके महतारी वंदन योजना की पात्रता सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

महतारी वंदन योजना में नाम नहीं है क्या करें?

महतारी वंदन योजना में नाम नहीं है, तो इसका मुख्य कारण आपके द्वारा किए गए आवेदन में कुछ कमियां है। सबसे पहले आप अपने आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर इसका कारण पता करो। अगर आपके द्वारा किये गए आवेदन में कुछ कमियां पाई गई है, तो उसे सुधार करें। आवेदन में सुधार होने के बाद आपका नाम महतारी वंदन योजना में शामिल हो जाएगा।

महतारी वंदन योजना का पैसा कैसे मिलेगा?

महतारी वंदन योजना का पैसा आपके बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। जब भी आपके अकाउंट में महतारी वंदन योजना का पैसा आएगा, मैसेज के द्वारा आपको अलर्ट मिल जाएगा। इसके अलावा आप अपने बैंक अकाउंट को चेक करके भी पता कर सकते हैं कि आपको महतारी वंदन योजना का पैसा मिला है या नहीं।

महतारी वंदन योजना में अपना नाम चेक कैसे करें, इसकी स्टेप By स्टेप पूरी जानकारी हमने यहां बताया है। अब कोई भी लाभार्थी घर बैठे ऑनलाइन पात्रता सूची में अपना नाम चेक कर पाएंगे। अगर अपना नाम चेक करने में कोई परेशानी आए तो कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते हैं। सरकारी योजनाओं से संबंधित ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिए my sarkari yojana धन्यवाद !

My Sarkari Yojana

हेलो दोस्तों, mysarkariyojana.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। हमारी टीम पिछले 7 वर्षों से सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी अलग - अलग वेबसाइट के माध्यम से दे रहे है। इस वेबसाइट पर आपको स्टेट वाइज सरकारी योजनाओं का लेटेस्ट जानकारी मिलेगा।

सरकारी योजनाओं से सम्बंधित प्रश्न यहाँ पूछें ?