e Shram Card List : ई श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करें ऑनलाइन

भारतीय सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन मजदूरों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को सुधारने के लिए किया जा रहा है, परंतु कई बार लाभार्थियों तक योजनाओं का सही लाभ नहीं पहुंच पाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार के द्वारा श्रमिक कार्ड (e shram card) रजिस्ट्रेशन चालू किया गया है।

इस श्रमिक कार्ड में मजदूरों का नाम, उनके माता पिता का नाम और कुछ अन्य जानकारी रहेगी। गवर्नमेंट के द्वारा श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए और श्रमिक कार्ड लिस्ट में नाम चेक करने के लिए पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। इस आर्टिकल में हम आपको ई श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करने का ऑनलाइन तरीका बताएंगे।

इसे पढ़ें – श्रमिक कार्ड का पैसा चेक करें मोबाइल नंबर से

e shramik card list check

ई श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया

e shram card list में name check करने के लिए आपको नीचे बताई गई ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा –

  1. e Shramik card list check करने के लिए आपको श्रम डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करना है। यहाँ हमने वेबसाइट का लिंक आपको दिया हुआ है। विजिट वेबसाइट – eshram.gov.in
  2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के पश्चात आपको सबसे ऊपर की साइड में “श्रमिक” वाला ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर आपको क्लिक करना है।
  3. श्रमिक वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के पश्चात आपको अपनी स्क्रीन पर विभिन्न प्रकार के ऑप्शन दिखाई देंगे। उन ऑप्शन में से आपको “श्रमिकों की सूची (जनपदवार /ब्लाकवार )” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  4. अब आपकी स्क्रीन पर “जनपद” डालने का एक नया पेज ओपन हो करके आएगा। इस प्रकार आप जिस जिले में रहते हैं उस जिले का सिलेक्शन आपको कर लेना है।
  5. इसके पश्चात आपको नीचे देखना है। वहां पर आपको “नगर निकाय” और “विकासखंड” इस प्रकार के दो ऑप्शन दिखाई देंगे। अगर आप शहरी इलाके में रहते हैं तो आपको नगर निकाय और ग्रामीण इलाके में रहते हैं तो विकास खंड का सिलेक्शन करना है।
  6. अब आपको नीचे दिखाई दे रही “सबमिट” वाली बटन को दबा देना है।
  7. अब आपकी स्क्रीन पर श्रमिक कार्ड की लिस्ट (Shramik card list) ओपन हो करके आ जाएगी।
  8. अब आपको लिस्ट में अपना नाम ढूंढना है और यह देख लेना है कि आपका नाम श्रमिक कार्ड लिस्ट में है अथवा नहीं।

इस प्रकार ऊपर दी हुई प्रक्रिया का पालन करके आसानी से आप मोबाइल या फिर कंप्यूटर की सहायता से श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

सारांश –

e shram card list में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले eshram.gov.in वेब पोर्टल को ओपन करें। इसके बाद मेनू में श्रमिक विकल्प को सेलेक्ट कीजिये। फिर अपना जिला, विकासखंड का नाम सेलेक्ट करना है। इसके बाद विकासखंड के अनुसार श्रमिक कार्ड की लिस्ट खुल जाएगी। इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर कर सकते है।

इसे पढ़ें – पीएम आवास का स्टेटस चेक करें ऑनलाइन

श्रमिक कार्ड लिस्ट (FAQ)

श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम कौन सी वेबसाइट से चेक करें?

श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करने की वेबसाइट है – eshram.gov.in इस वेब पोर्टल पर जाकर अपना जिला एवं विकासखंड का नाम चुनें। फिर लिस्ट खुल जाएगी। इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है।

क्या हम खुद से श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं ?

जी हां, आप ऑनलाइन श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन करके कार्ड बनवा सकते है। इसके लिए सरकार की वेबसाइट eshram.gov.in में जाइये। फिर होमपेज पर register विकल्प को सेलेक्ट कीजिये। फिर अपनी सामान्य जानकारी देकर खुद से श्रमिक कार्ड बनवा सकते है।

e shram card list में नाम नहीं आया क्या करें ?

अगर आपका नाम e shram card list में नहीं आया है, तब आपको आधिकारिक वेब पोर्टल में जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जैसे ही रजिस्ट्रेशन करेंगे, आपकी डिटेल्स चेक किया जायेगा। इसके बाद आपका नाम भी ई श्रमिक कार्ड लिस्ट में आ जायेगा।

ई श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें, इसकी पूरी जानकारी यहाँ बताया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन ई श्रमिक कार्ड की सूची में अपना नाम देख पायेगा। लिस्ट में नाम देखने में कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में बताएं। ऐसे ही नई – नई सरकारी योजनाओं की जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हो तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – my sarkari yojana धन्यवाद !

My Sarkari Yojana

हेलो दोस्तों, mysarkariyojana.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। हमारी टीम पिछले 7 वर्षों से सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी अलग - अलग वेबसाइट के माध्यम से दे रहे है। इस वेबसाइट पर आपको स्टेट वाइज सरकारी योजनाओं का लेटेस्ट जानकारी मिलेगा।

सरकारी योजनाओं से सम्बंधित प्रश्न यहाँ पूछें ?