CG Bhuiyan : सीजी भुइयां बी 1 खसरा देखें ऑनलाइन

छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने बी 1 खसरा ऑनलाइन देखने के लिए सीजी भुइयां (CG Bhuiyan) नाम से वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। जिससे अब कोई भी व्यक्ति अपने जमीन का b 1 खसरा ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने के कारण इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए यहाँ हम cg bhuiya वेब पोर्टल पर b1 khasra नकल प्राप्त करने की जानकारी आसान भाषा में बता रहे है।

छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए और अपने प्रदेश की नागरिकों को बेहतर ऑनलाइन सुविधाएँ देने के लिए बी 1खसरा खतौनी आदि देखने के लिए भुइया वेबसाइट उपलब्ध कराया हैं। जिससे अब आम नागरिकों को जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड घर बैठे मिल पा रहा है। चलिए हम यहाँ आपको ऑनलाइन बी 1 खसरा निकालने की पूरी प्रक्रिया बताते है।

इसे पढ़ें – Bhu Naksha CG : छत्तीसगढ़ भू नक्शा ऑनलाइन देखें

सीजी भुइयां (CG Bhuiyan) बी 1 खसरा ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

1. bhuiyan.cg.nic.in को ओपन करें

सीजी भुइयां (CG Bhuiyan) बी 1 खसरा ऑनलाइन निकालने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी वेब ब्राउज़र खोलें और भुइया वेब पोर्टल में जाइये। आपकी सुविधा के लिए यहाँ हमने इस पोर्टल का डायरेक्ट लिंक दे रहे है। जिससे आप सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है – bhuiyan.cg.nic.in

2. खसरा विवरण विकल्प को चुनें

जैसे ही भुइयां वेब पोर्टल ओपन हो जाए, मेनू में आपको भूमि सम्बंधित जानकारी का विकल्प दिखाई देगा। इसी विकल्प को चुनें। इसके बाद लिस्ट में खसरा विवरण के विकल्प को सेलेक्ट करें। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में आप देख सकते है।

cg bhuiyan b1 khasra 1

3. जिला, तहसील एवं ग्राम सेलेक्ट कीजिये

अब आपको बारी – बारी से अपना जिला, ब्लॉक और ग्राम का नाम सेलेक्ट करना है। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है।

cg bhuiyan b1 khasra 2

4. जमीन का खसरा क्रमांक चुनें

अब सबसे पहले खसरावार के विकल्प को चुनिए। यानि हम खसरा नंबर के द्वारा बी 1 खसरा विवरण प्राप्त करेंगे। इसके बाद लिस्ट में से अपने जमीन का खसरा क्रमांक चुनिए।

cg bhuiyan b1 khasra 3

5. CG Bhuiyan बी 1 खसरा देखें

जैसे ही लिस्ट में से अपने प्लाट या घर का खसरा नंबर सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर सीजी भुइयां विवरण ओपन हो जायेगा। यहाँ अपने जमीन का बी 1 खसरा देख सकते है। आप दिए गए प्रिंट आइकॉन के द्वारा b 1 खसरा की नकल डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते है।

cg bhuiyan b1 khasra 4

6. नाम से सीजी भुइयां बी 1 खसरा देखें

भुइया वेब पोर्टल पर खसरा नंबर के अलावा अपने नाम से भी बी 1 खसरा ऑनलाइन सकते हो। इसके लिए जिला, ब्लॉक और ग्राम का नाम सेलेक्ट करने के बाद नीचे नामवार विकल्प को सेलेक्ट करना है। इसके बाद लिस्ट में से अपना नाम खोजना है। फिर सर्च किये गए सभी नाम की लिस्ट आ जायेगा। यहाँ लिस्ट में से अपना नाम को सेलेक्ट करें। नाम सेलेक्ट करने के बाद जमीन का बी 1 खसरा निकाल सकते हो।

cg bhuiyan b1 khasra 5

सारांश –

सीजी भुइयां (CG Bhuiyan) बी 1 खसरा ऑनलाइन देखने के लिए bhuiyan.cg.nic.in को ओपन कीजिये। इसके बाद मेनू में खसरा विवरण को चुनें। अब अपने जिला, तहसील और गांव का नाम सेलेक्ट कीजिये। फिर सर्च विकल्प में खसरा या नाम के द्वारा सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद अपने जमीन का खसरा नंबर चुनें। अब जमीन की बी 1 खसरा स्क्रीन में खुल जाएगी। यहाँ आप बी 1 खसरा नकल चेक एवं डाउनलोड कर सकते हो।

इसे पढ़ें – महतारी वंदन योजना का पैसा आया या नहीं चेक कैसे करें

सीजी भुइयां से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

CG बी 1 खसरा ऑनलाइन निकालने की वेबसाइट क्या है ?

आप छत्तीसगढ़ में रहते है और अपने जमीन का बी 1 खसरा ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते है तो गूगल पर bhuiyan.cg.nic.in टाइप करके सर्च करें। इसके बाद अपने जिला, तहसील और गांव का नाम चुनें। भुइयां वेब पोर्टल पर आपके जमीन की बी 1 खसरा नकल उपलब्ध है।

क्या हम अपने नाम से बी 1 खसरा नकल निकाल सकते है ?

हाँ आपको भुइयां वेब पोर्टल पर इसकी सुविधा भी मिलेगा। अपना जिला, तहसील और गांव सेलेक्ट करने के बाद सर्च विकल्प में नाम का विकल्प सेलेक्ट करें। फिर लिस्ट में अपने नाम को सेलेक्ट करके बी 1 खसरा नकल प्राप्त कर सकते है।

CG Bhuiyan App डाउनलोड कैसे करें ?

अगर आपको सीजी भुइयां वेबसाइट पर बी 1 खसरा निकालने में कोई परेशानी आ रही है, तो अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से bhuiyan app भी डाउनलोड कर सकते हो। ये भी राजस्व विभाग की ऑफिसियल एप्लीकेशन है।

सीजी भुइयां (CG Bhuiyan) बी 1 खसरा ऑनलाइन निकालने की पूरी जानकारी यहाँ बताया गया है। अब हमारे छत्तीसगढ़ के आम नागरिक घर बैठे बी1 खसरा ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। यदि आपको बी 1 खसरा निकालने में किसी भी तरह की परेशानी आ रही हो तो कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते है। ऐसे ही नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – my sarkari yojana धन्यवाद !

My Sarkari Yojana

हेलो दोस्तों, mysarkariyojana.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। हमारी टीम पिछले 7 वर्षों से सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी अलग - अलग वेबसाइट के माध्यम से दे रहे है। इस वेबसाइट पर आपको स्टेट वाइज सरकारी योजनाओं का लेटेस्ट जानकारी मिलेगा।

सरकारी योजनाओं से सम्बंधित प्रश्न यहाँ पूछें ?