झारखंड सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन कैसे करें घर बैठे 2024

Laxmi Dewangan

By Laxmi Dewangan

Updated on:

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2024: झारखंड सरकार ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का शुरुआत राज्य के कमजोर एवं गरीब परिवार के बालिकाओं के लिए किया गया है। जिस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को पढ़ाई करने के लिए 40 हजार रुपए की विशेष सहायता प्रदान किया जा रहा है। क्योंकि अभी भी कई ऐसे परिवार है जिनका सोच बालिका के जन्म लेने से ही नकारात्मक सोच उत्पन्न होता था। जो की इस योजना से उनको सहायता प्रदान होगा और सोच में भी बदलाव आएगा।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा ऑनलाइन शुरू हो जाने से अब घर बैठे ही आसानी से आवेदन कर सकते हैं। लेकिन कई लोगों को इस योजना के बारे में पता ही नहीं है जिसके कारण इस योजना का आवेदन ना ही ऑनलाइन कर सकते, ना ही ऑफलाइन। इसलिए यहाँ हमने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीका से विस्तार से बताया हुआ है।

इसे भी पढ़िए – Abua Swasthya Suraksha Yojana 2024 : 15 लाख की मुफ्त इलाज के लिए झारखण्ड अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में आवेदन कैसे करें

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना क्या है

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना झारखण्ड सरकार के द्वारा शुरू किए गए योजना है। यह योजना का नाम पहले मुख्यमंत्री सुकन्या योजना था, जिसके नाम को परिवर्तन करके सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना किया गया है। इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान करना है।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन कैसे करें ऑनलाइन

  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक वेबसाइट में को ओपन करना होगा। जिसके लिए गूगल ब्राउज़र के सर्च बार में टाइप करके savitribaipksy.jharkhand.gov.in सर्च कीजिए या दिए गए लिंक को चुनें।
  • आधिकारिक वेबसाइट ओपन होने के बाद होम पेज में ऊपर की तरफ दिए गए login वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है, जिसमें तीन ऑप्शन प्राप्त होगा। उसमें से आपको beneficiary login ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।
savitri bai phule login option 1
  • इसके बाद आपके सामने बेनिफिशियरी login का विंडो बॉक्स खुल जाएगा, उस विंडो बॉक्स में नीचे में दिए New Registration ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
savitri bai phule registration now 2
  • उसके बाद आपको आवेदक का नाम, जिला, मोबाइल नंबर एंटर करना है जिसके बाद कोई सिक्योरिटी प्रश्न सेलेक्ट करके उसका उत्तर कुछ भी टाइप करके एंटर होगा। फिर नीचे दिए गए पासवर्ड एंटर करना है। उसके बाद Registration बटन को सेलेक्ट करना है।
savitri bai phule registration pega 3
  • जिसके बाद आपको मोबाइल नंबर और पासवर्ड एंटर करके login करना है जिसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • जिस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी आवेदक का व्यक्तिगत जानकारी एंटर करना है। फिर save & next बटन को सेलेक्ट करना है।
  • उसके बाद आपको अपना एड्रेस और बैंक संबंधी पूरी जानकारी दर्ज करना होगा।
  • फिर आपको पूछा जायेगा की क्या आप मुख्यमंत्री सुकन्या योजना और मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना का लाभ प्राप्त है? उसमें आपको नहीं ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
  • उसके बाद सावित्री फुले किशोरी समृद्धि योजना के निर्धारित दस्तावेज के फाइल को अपलोड करना है। उसके बाद final submit का ऑप्शन को सेलेक्ट करदेना है। फिर आपको सक्सेसफुल रजिस्ट्रेशन का रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त हो जाएगा। जिसे स्क्रीनशॉट है या पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रखना है।

इस प्रकार सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का आवेदन प्रक्रिया पूरा हो जाएगा। फिर महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा आवेदन की जाँच करने के बाद आवेदन फार्म को स्वीकृत किया जाएगा। जिसके बाद आपको इस योजना का लाभ प्राप्त होना शुरू हो जायेगा।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन कैसे करें ऑफलाइन

  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए आपको अपने स्थानीय नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाना होगा।
  • आंगनबाड़ी जाने के बाद आपको आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा। या यहां दिये गए लिंक से भी आवेदन फॉर्म डाऊनलोड करके प्रिंटआउट निकलवा सकते है।
  • जैसे ही आवेदन फार्म प्राप्त हो जाएगा, उस आवेदन फार्म में पूछे गए सभी जानकारी दर्ज करना है।
  • उसके बाद योजना के निर्धारित दस्तावेज को आवेदन फार्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • फिर उसे आवेदन फार्म और दस्तावेज को संबंधित विभाग या स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र या आंगनबाड़ी केंद्र में ही जमा करदेना है।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना द्वारा 40 हजार की 6 किस्तों का लाभ

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना द्वारा 40 हजार की किस्त कब कब मिलेगा, इसकी सूची यहाँ देख सकते है –

कक्षा आठवीं कक्षा प्रवेश करने पर25 हजार रुपए
नवमी कक्षा प्रवेश करने पर25 हजार रुपए
10 वीं कक्षा प्रवेश करने पर5 हजार रुपए
11 वीं कक्षा प्रवेश करने पर5 हजार रुपए
12 वीं कक्षा प्रवेश करने पर5 हजार रुपए
बालिका के 18 से 19 वर्ष पूर्ण होने पर20 हजार रुपए की एकमुश्त राशि

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन हेतु दस्तावेज

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए क्या-क्या दस्तावेज की आवश्यकता होगी, इसकी सूची यहां देख सकते हैं-

  • आवेदक बालिका एवं माता पिता का आधार कार्ड।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • अंत्योदय राशन कार्ड।
  • विद्यालय पिछली कक्षा की उत्तीर्ण अंकसूची।
  • मोबाइल नंबर।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन हेतु पात्रता

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए क्या-क्या पात्रता मापदंड की आवश्यकता होगी, इसकी सूची यहां देख सकते हैं-

  • आवेदक बालिका को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक बालिका विवाहित नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक बालिका गरीब एवं कमजोर वर्ग की होना चाहिए, जिसके पास अंत्योदय राशन कार्ड होना चाहिए।

सारांश (Summary):

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले झारखण्ड महिला बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा। फिर login ऑप्शन सेलेक्ट करके login कर सकते है। उसके बाद रजिस्ट्रेशन पेज ओपन होगा जिसमें पूछी गयी जानकारी दर्ज करना है और निर्धारित दस्तावेज को अपलोड करना है, उसके बाद सबमिट करना होगा।

इसे भी पढ़िए – Jharkhand Abua Aawas Yojana Apply 2024 : गरीबों का पक्का मकान बनाने के लिए झारखण्ड सरकार देगी 2 लाख रूपये की सहायता, आवेदन हुई शुरू

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन संबंधित प्रश्न (FAQs)

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट है। जिस वेबसाइट के अंतर्गत घर बैठे आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का पात्र कौन होंगे?

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का पात्र झारखण्ड निवासी स्कूल में अध्ययनरत बालिका जो कक्षा आठवीं में प्रवेश करने पर लाभ मिलना शुरू हो जायेगा, जो 18एवं 19 वर्ष पूरा होने पर प्राप्त होगा। इस योजना के अंतर्गत विवाहित महिला अपात्र होगी।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको योजना के आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। जिसके बाद login ऑप्शन मेनू को सेलेक्ट करके beneficiary login ऑप्शन सेलेक्ट करना है। फिर आपको new रजिस्ट्रेशन ऑप्शन प्राप्त होगा। उसके बाद पूछी गयी जानकारी दर्ज करके फॉर्म रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते है।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी यहां विस्तार से स्टेप by स्टेप बताया हुआ है। जिसके माध्यम से अब कोई भी झारखंड निवासी बालिका इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके 40 हजार का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यदि आपको इससे पूरी होने को सामान आपके मन में आए तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। ऐसे ही जानकारी सबसे पहले अपने के लिए गूगल ब्राउज़र पर सर्च बार में टाइप करके सर्च कीजिए – my Sarkari Yojana धन्यवाद !

Laxmi Dewangan

Laxmi Dewangan

हेलो दोस्तों, मेरा नाम Laxmi Dewangan है और मैं सरकारी योजना से सम्बंधित टॉपिक पर आर्टिकल लिखती हूँ। मुझे आम नागरिकों तक सरकार की नई - नई सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना अच्छा लगता है।

Related Post

मोबाइल नंबर से आयुष्मान कार्ड पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें

वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कैसे करें मोबाइल से

मतदाता सूची में अपना नाम कैसे देखें मोबाइल से

मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें 2025

Leave a Comment