राशन कार्ड में मुखिया का नाम चेंज कैसे करें

Laxmi Dewangan

By Laxmi Dewangan

Updated on:

राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदलने की जरूरत तब पड़ती है ज़ब मुखिया का मृत्यु हो जाता है। ऐसे में हमको अपना राशन कार्ड से निरंतर लाभ लेने के लिए मुखिया का नाम बदलवाना पड़ता है। क्योंकि जिन सदस्य की मृत्यु हो चुकी हो, उनके नाम से लाभ लेना कानूनी अपराध है। जिसके वजह से राशन कार्ड रद्द होने की सम्भावना बनी होती है। इसलिए यह कार्य जल्द ही करनी होती है। इसलिए खाद्य विभाग ने इसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान कर दिया है।

यदि आपको अपने राशन कार्ड में मुखिया का नाम को चेंज करना है तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम इस आर्टिकल में राशन कार्ड के मुखिया का नाम चेंज करने की ऑनलाइन प्रक्रिया बताने वाले हैं। जिससे आप अपने राशन कार्ड में मुखिया का नाम को आसानी से बदल सकते है। तो चलिए शुरू करते है।

इसे भी पढ़िए – गरीबों को 2028 तक मिलता रहेगा प्रोटीन युक्त अनाज, जाने योजना की पूरी जानकारी

राशन कार्ड में मुखिया का नाम चेंज कैसे करें ऑनलाइन

  • राशन कार्ड में मुखिया का नाम चेंज करने के लिए सबसे पहले आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। आवेदन फॉर्म दिए गए लिंक से प्राप्त कर सकते है। या अपने राशन दुकान से प्राप्त कर सकते है। आवेदन फॉर्म pdf
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त हो जाने के बाद उस आवेदन फॉर्म में नया मुखिया से संबंध में पूछी गई जानकारी दर्ज करना होगा। जैसे – मुखिया का नाम, आयु, आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर, राशन दुकान का नाम तथा कोड आदि जानकारी भरना होगा।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद नये मुखिया से परिवार के मौजूद सदस्यों का संबंध क्या है, दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद नये मुखिया का आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पुरानी मुखिया का मृत्यु प्रमाण पत्र तथा घोषणा प्रमाण पत्र सभी दस्तावेज को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना है।
  • फिर राशन दुकान में या तहसील कार्यालय में या खाद्य विभाग या अपने वार्ड के आंगनबाड़ी में आवेदन फॉर्म को जमा कर देना है
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को खाद्य विभाग द्वारा जाँच करने के बाद स्वीकृति प्रदान किया जायेगा।
  • जिसके बाद नए मुखिया के नाम का नया राशन कार्ड आपके दिए गए एड्रेस में 15 से 20 दिनों के अंतराल में प्राप्त हो जायेगा।

राशन कार्ड में मुखिया का नाम चेंज करने हेतु दस्तावेज

राशन कार्ड में मुखिया का नाम चेंज करने के लिए क्या क्या दस्तावेज की आवश्यकता होती है, इसकी सूची यहां देख सकते है –

  • पुराना मुखिया का आधार कार्ड।
  • नया मुखिया का आधार कार्ड।
  • राशन कार्ड नंबर।
  • नया मुखिया का पासपोर्ट साइज़ फोटो।
  • सहमति पत्र।
  • पुराने मुखिया बदलने की स्थिति का प्रमाण जैसे मृत्यु हुई है तो मृत्यु प्रमाण पत्र।
  • नया मुखिया का मोबाइल नंबर।

सारांश (Summary) :

राशन कार्ड में मुखिया का नाम चेंज करने के लिए सबसे पहले आपको आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा। जो कि आपके अपने राशन दुकान से प्राप्त हो जाएगा या ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए अपने राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन फार्म प्राप्त हो जाने के बाद उस फॉर्म में पूछे गए नए मुखिया से जुड़ी जानकारी दर्ज करना है। जिसके बाद क्या नाम परिवर्तन संबंधित निर्धारित दस्तावेज को संलग्न करके राशन दुकान में जमा कर देना है।

इसे भी पढ़िए – Mera Ration 2.0 App New Member Add : राशन कार्ड में घर बैठे नए सदस्य का नाम कैसे जोड़े

राशन कार्ड में मुखिया का नाम परिवर्तन संबंधित प्रश्न (FAQs)

राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के बाद न्यू राशन कार्ड कितने दिन में प्राप्त होता है?

राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के आवेदन करने के बाद आपका नया राशन कार्ड 20 से 25 दिनों के अंतराल में प्राप्त हो जाएगा। यदि प्राप्त होने में समय लगता है तो आप अपने राज्य के खाद्य विभाग के अधिकारिक पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

राशन कार्ड में मुखिया का नाम जुड़वाने की प्रक्रिया क्या है?

राशन कार्ड में मुखिया का नाम जुड़वाने की प्रक्रिया ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों उपलब्ध है। लेकिन ऑनलाइन के माध्यम से अभी ज्यादा कोई राज्य के लिए नहीं है। इसलिए राशन कार्ड मुखिया नाम परिवर्तन के आवेदन फॉर्म प्राप्त करके राशन दुकान में जमा करना है।

क्या पुरुष के नाम से राशन कार्ड बन सकता है?

राशन कार्ड में पुरुष के नाम से राशन कार्ड बन सकता है, लेकिन उसका मुख्य कारण परिवार में 18 वर्ष से अधिक उम्र की कोई भी महिला नहीं होने के वजह होना। इस कारण अनुसार पुरुष के नाम से राशन कार्ड बन सकता है।

राशन कार्ड में पत्नी का नाम कैसे जोड़े?

राशन कार्ड मुखिया यदि पुरुष हो, फिर बाद में उस पुरुष का विवाह होने के बाद पत्नी का नाम जोड़ने के लिए आपको अपनी राशन दुकान में जाकर आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा। फिर उस फॉर्म में पूछे गए जानकारी दर्ज करके जमा करना है।

राशन कार्ड में मुखिया का नाम चेंज कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी हमने स्टेप में बताया हुआ है। जिसके माध्यम से आप कोई भी राशन कार्ड धारी अपने राशन कार्ड में मुखिया का नाम आसानी से चेंज कर पाएंगे। यदि इससे जुड़ी अन्य कोई सवाल आपके मन में आए तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। ऐसे ही नई-नई जानकारी पाने के लिए गूगल ब्राउज़र के सर्च बार में टाइप करके सर्च कीजिए – my Sarkari Yojana धन्यवाद !

Laxmi Dewangan

Laxmi Dewangan

हेलो दोस्तों, मेरा नाम Laxmi Dewangan है और मैं सरकारी योजना से सम्बंधित टॉपिक पर आर्टिकल लिखती हूँ। मुझे आम नागरिकों तक सरकार की नई - नई सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना अच्छा लगता है।

Related Post

उत्तरप्रदेश में नया राशन कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें 2025

बिहार राशन कार्ड का पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें 2 मिनट में

राशन कार्ड में बच्चे का नाम जुड़वाने के लिए क्या करें

राजस्थान राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें मोबाइल से

2 thoughts on “राशन कार्ड में मुखिया का नाम चेंज कैसे करें”

Leave a Comment