कोई भी जमीन, खेत या प्लाट का खसरा नंबर, प्लाट संख्या या खाता संख्या होता है। जिसमें जमीन का लम्बाई और चौड़ाई, जमीन का मालिक का नाम दर्ज होता है, जिसको खतियान कहा जाता है। जो की जमीन का एक महत्वपूर्ण कागजात है। जिसको आवश्यक कार्य में उपयोग करने के लिए एक सही जगह रखना होता है। लेकिन फिर भी कई बार रखे हुए दस्तावेज समय में काम नहीं आता है। क्योंकि कई सारे फ़ॉर्मेल्टी ऐसे होते है जो डिजिटल डाउनलोड करके उपयोग किया जा सकता है। इसी प्रकार जमीन का खतियान को भी अब आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
यदि आप भी अपने जमीन का खतियान मोबाइल से निकालने चाहते है तो उसके लिए आपको अपने राज्य के भूलेख की वेबसाइट को ओपन करना होगा। राजस्व विभाग द्वारा सभी राज्यों में आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराया है। लेकिन कई लोग को मालूम नहीं है जिसके वजह से लाभ उठाने से वंचित है। इसलिए यहाँ हमने मोबाइल से जमीन का खतियान कैसे निकाले, इसके बारे में स्टेप द्वारा बताने वाले है। तो चलिए शुरू करते है।
इसे भी पढ़िए – एमपी जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे निकालें घर बैठे सिर्फ 2 मिनट में
विषय-सूची
मोबाइल से जमीन का खतियान कैसे निकाले ऑनलाइन
1. राज्य के भूलेख वेबसाइट ओपन करें
मोबाइल से जमीन का खतियान निकालने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल ब्राउज़र को ओपन करना है। इसके बाद अपने राज्य के आधिकारिक भूलेख के वेबसाइट को सर्च करना है। जैसे आप बिहार राज्य से है तब biharbhumi.bihar.gov.in सर्च करेंगे। अन्य सभी राज्यों का भूलेख रिकॉर्ड की वेबसाइट नीचे टेबल में दिया हुआ है।
2. अपना खाता ऑप्शन सेलेक्ट करें
आधिकारिक वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको वेबसाइट का होम पेज दिखाई देगा। जिसमें आपको कई सारे ऑप्शन दिखेगा। उसमें से जमीन का खतियान देखने के लिए अपना खाता ऑप्शन सेलेक्ट करना है।

3. जमीन से संबंधित जिला का नाम सेलेक्ट करें
जैसे ही आप अपना खाता ऑप्शन सेलेक्ट करेंगे उसके बाद आपको जिला का नक्शा दिखाई देगा। जिस नक्शे में आपको अपने जमीन के अनुसार जिला सेलेक्ट करना है।

4. जमीन से संबंधित अंचल का नाम सेलेक्ट करें
जैसे ही आप जिला का नाम सेलेक्ट करेंगे, उसे जिले के अंतर्गत पूरे अंचल का नाम दिखाई देगा। जिसमें से आपको अपनी जमीन के अनुसार अंचल को सेलेक्ट करना है।

5. जमीन का मौजा का नाम चुनें
अगले स्टेप में जमीन का मौजा का नाम सेलेक्ट करना होगा। जिसके लिए आपको अंचल के अंदर मौजा का लिस्ट दिखाई देगा। जिसमें से अपनी जमीन के अंतर्गत मौजा को सेलेक्ट करना है। फिर खतियान निकालने के लिए कुछ विकल्प चयन करना होगा। जिसमें आप ग्राम अनुसार या खसरा संख्या के अनुसार या खाता संख्या के अनुसार या खातेदारी के नाम के अनुसार या खेसरा संख्या के अनुसार देख सकते हैं। आप अपने सुविधा अनुसार विकल्प को सेलेक्ट करेंगे। फिर खाता खोजे बटन पर क्लिक कर देना है।

6. खसरा / खाता संख्या ( खाता धारी का नाम ) दर्ज करें
जैसे ही आप खाता खोजें के बटन को सेलेक्ट करेंगे, उसके बाद मौजा के अंतर्गत आने वाले सभी खाता धारी या जमीन धारी का नाम दिखाई देगा। उसमें से आपको अपना नाम ढूंढना है। जिसमें नाम मिल जाने के बाद जमीन का खतियान देखें ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

7. जमीन का खतियान देखें
जैसे ही आप जमीन का खतियान देखिए आसान को सेलेक्ट करेंगे, उसके बाद उसे जमीन का पूरा रिकॉर्ड आपके मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगा। जिसमें जमीन का लंबाई चौड़ाई, रकबा, खेत चौहदी, रैयत का नाम, खसरा नंबर, खाता संख्या, जमीन का किस्म सभी विवरण देख सकते है। जिसको प्रिंट आउट निकलवाकर डाउनलोड करके अपने आवश्यक कार्य पर उपयोग सकते हैं।

मोबाइल से जमीन का खतियान ऑनलाइन देखने का राज्यवार वेबसाइट लिंक
जैसे कि हमने बिहार राज्य का खतियान निकालने की प्रक्रिया स्टेप में बताया है। उसी प्रकार आप भी अपने राज्य के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करके अपने जमीन का खतियान निकाल सकते हैं। जिसके लिए हमने यहाँ नीचे दिए गए टेबल में राज्य का नाम और जमीन का खतियान देखने का वेबसाइट लिंक दिया है।
राज्य के नाम | सभी राज्यों के भूलेख की वेबसाइट लिंक |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | meebhoomi.ap.gov.in |
Assam (असम) | ilrms.assam.gov.in |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | eservice.arunachal.gov.in |
Bihar (बिहार) | biharbhumi.bihar.gov.in |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | bhuiyan.cg.nic.in |
Delhi (दिल्ली) | gsdl.org.in/revenue |
Gujarat (गुजरात) | anyror.gujarat.gov.in |
Goa (गोवा) | – |
Haryana (हरियाणा) | jamabandi.nic.in |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | himbhoomilmk.nic.in |
Jharkhand (झारखण्ड) | jharbhoomi.jharkhand.gov.in |
Kerala (केरल) | – |
Karnataka (कर्नाटक) | landrecords.karnataka.gov.in |
Manipur (मणिपुर) | louchapathap.nic.in |
Mizoram (मिजोरम) | landrevenue.mizoram.gov.in |
Madhya Pradesh (मध्यप्रदेश) | mpbhulekh.gov.in |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | mahabhumi.gov.in |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (ओड़िसा) | bhunakshaodisha.nic.in |
Punjab (पंजाब) | jamabandi.punjab.gov.in |
Rajasthan (राजस्थान) | apnakhata.rajasthan.gov.in |
Sikkim (सिक्किम) | – |
Telangana (तेलंगाना) | dharani.telangana.gov.in |
Tripura (त्रिपुरा) | jami.tripura.gov.in |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Tamilnadu (तमिलनाडु) | collabland-tn.gov.in |
Uttar Pradesh (उत्तरप्रदेश) | upbhulekh.gov.in |
Uttarakhand (उत्तराखंड) | – |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | banglarbhumi.gov.in |
सारांश (Summary) :
जमीन का खतियान निकालने के लिए सबसे पहले राज्य के भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है। जिसके बाद अपना खाता या अपना जमीन का विवरण देखें ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। उसके बाद अपनी जमीन के अनुसार जिला, तहसील, गांव का नाम सेलेक्ट करना है। फिर जमीन का खाता संख्या या खाता धारी का नाम एंटर करना है। फिर विवरण देखें बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आप अपने जमीन का खतियान का देख सकते है।
इसे भी पढ़िए – जमीन का सर्वे नंबर कैसे निकालें घर बैठे 2 मिनट में
जमीन का खतियान देखने से संबंधित प्रश्न (FAQs)
जमीन का खतियान पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें ?
जमीन का खतियान का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए अपने राज्य के भूलेख के अधिकारिक वेबसाइट ओपन करना है। उसके बाद अपने जमीन के अनुसार जिला, अंचल और मौजा का नाम सेलेक्ट करना है। फिर जमीन का खाता संख्या एंटर करना है और विवरण देखें के विकल्प पर कर देना है। जिसके बाद आपके जमीन का खतियान पीडीएफ प्राप्त हो जाएगा। जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।
मोबाइल से जमीन का रसीद कैसे निकाले?
मोबाइल से जमीन का रसीद निकालने के लिए आपको अपने राज्य के राजस्व विभाग के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा। फिर जमीन के पता के अनुसार जिला, तहसील और गांव का नाम चुनना होगा। इसके बाद आपको खसरा संख्या या खाता संख्या, या प्लाट संख्या या खातेदारी का नाम इंटर करके जमीन का रसीद प्राप्त कर सकते हैं।
जमीन का खतियान नाम से कैसे निकाले ?
जमीन का खतियान नाम से निकालने के लिए अपने राज्य के भूलेख के अधिकारिक वेबसाइट ओपन करना है। उसके बाद अपने जमीन के अंतर्गत जिला, तहसील और गांव का नाम सेलेक्ट करना है। फिर जमीन का खाता धारी का नाम एंटर करना है और विवरण देखें के विकल्प पर कर देना है। जिसके बाद आपको जमीन का खतियान पूरा दिखाई देगा।
मोबाइल से जमीन का खतियान कैसे निकाले, इसकी पूरी जानकारी हमने स्टेप by स्टेप बताया हुआ है। जिसके माध्यम से अब कोई भी घर बैठे ही अपने जमीन का खतियान आसानी से निकाल सकते हैं। यदि इससे जुड़ी अन्य कोई सवाल आपके मन में आए तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। ऐसे ही नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल ब्राउज़र के सर्च बार में टाइप करके सर्च कीजिए – my Sarkari Yojana धन्यवाद !