जमीन का नक्शा कोई भी राजस्व संबंधी कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। जिस दस्तावेज को एकत्रित करने में काफी समय लगता है और पैसा भी खर्च करना होता है। उसके बावजूद समय पर उपलब्ध नहीं हो पाता, जिसके वजह से कार्यों में रूकावट आती है। इन्हीं सभी समस्याओं को दूर करने के लिए राजस्व विभाग ने सभी राज्यों के लिए भू नक्शा वेबसाइट उपलब्ध कराया है। जिससे अब जमीन का नक्शा निकलवाने में कोई भी समय एवं पैसा खर्च करना नहीं पड़ेगा।
अगर आपको भी राजस्व संबंधी कार्य के लिए अपने जमीन का नक्शा देखना है, तो राज्यों के अनुसार उपलब्ध भू नक्शा के वेबसाइट में जाना होगा। जिस वेबसाइट में आप कुछ ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करके जमीन का नक्शा को अपने मोबाइल पर ही देख सकेंगे। लेकिन कई लोगो को ऑनलाइन प्रक्रिया मालूम नहीं होने के वजह से भू नक्शा वेबसाइट का लाभ नहीं ले पाते। यदि आपको भी मोबाइल पर जमीन का नक्शा देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया मालूम नहीं है, तो यह जानकारी आपके लिए है।
इसे पढ़ें – जमीन का 100 साल पुराना रिकार्ड ऐसे निकालें
विषय-सूची
मोबाइल पर जमीन का नक्शा कैसे देखें ऑनलाइन
1. Bhu Naksha वेब पोर्टल ओपन कीजिये
मोबाइल पर जमीन का नक्शा देखने के लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य के भू नक्शा वेबसाइट को ओपन करना है। जैसे आप मध्यप्रदेश राज्य के है तो mpbhulekh.gov.in के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें। (अन्य सभी राज्यों की भू नक्शा वेबसाइट हमने नीचे टेबल में दिए है।)
2. View Map / भू-अभिलेख बटन सेलेक्ट करें
भू नक्शा / भूलेख के आधिकारिक वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज में View Map / भू नक्शा देखने का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। जैसे कि हमने नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया हुआ है।

3. जिला, तहसील, और गांव का नाम सेलेक्ट करें
उसके बाद आपको अपना जिला, तहसील और गांव का नाम सेलेक्ट करने का ऑप्शन प्राप्त होगा। उस सभी ऑप्शन को बारी-बारी सेलेक्ट करना है। उसके बाद दिए गए विकल्पों में खसरा नंबर या नाम वार या प्लाट संख्या में से कोई एक विकल्प को सेलेक्ट करना हैं। फिर नीचे दिए गए कॅप्टचा कोड दर्ज करना है और विवरण देखें विकल्प को सेलेक्ट कर देना है।

4. नक्शा देखें ऑप्शन को सेलेक्ट करें
जैसे ही आप विवरण देखें बटन को सेलेक्ट करते है, उसके बाद आपके सामने उस जमीन से जुड़ी जानकारी आपके सामने दिखाई देगा। जिसमें से आपको नक्शा देखें या नकल देखें ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। जैसे ही हमने स्क्रीनशॉट में दिखाया हुआ है।

5. मोबाइल पर जमीन का नक्शा देखें
जैसे ही आप नक्शा देखें विकल्प सेलेक्ट करेंगे, उसके बाद आपको पीडीएफ फाइल में या आपके मोबाइल पर जमीन का नक्शा विस्तृत रूप में दिखाई देगा। जिसको आप दिए गए डाउनलोड बटन को सेलेक्ट करके डाउनलोड कर सकते है और दस्तावेज के रूप में उपयोग कर सकते है।

इसे पढ़ें – अपना जमीन का खाता खसरा नंबर देखें ऑनलाइन
मोबाइल पर जमीन का नक्शा देखने के लिए राज्यनुसार वेबसाइट का लिंक
हमने मध्य प्रदेश राज्य के जमीन का नक्शा देखने के ऑनलाइन प्रक्रिया विस्तार से बताया हुआ है। अन्य कोई राज्य के जमीन का नक्शा मोबाइल पर देखने के लिए नीचे दिए गए टेबल में राज्यवार लिंक में से अपना राज्य का नाम को चुनकर वेबसाइट ओपन कर सकते है और बताये गए स्टेप को फॉलो करके अपने मोबाइल पर जमीन का नक्शा देख सकते है।
राज्यों के नाम | नक्शा देखने की वेबसाइट |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | क्लिक करें |
Assam (असम) | क्लिक करें |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | क्लिक करें |
Bihar (बिहार) | क्लिक करें |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | क्लिक करें |
Delhi (दिल्ली) | क्लिक करें |
Gujarat (गुजरात) | क्लिक करें |
Goa (गोवा) | क्लिक करें |
Haryana (हरियाणा) | क्लिक करें |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | क्लिक करें |
Jharkhand (झारखंड) | क्लिक करें |
Kerla (केरल) | क्लिक करें |
Karnataka (कर्नाटक) | क्लिक करें |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | क्लिक करें |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | क्लिक करें |
Manipur (मणिपुर) | क्लिक करें |
Meghalaya (मेघालय) | क्लिक करें |
Mizoram (मिजोरम) | क्लिक करें |
Nagaland (नागालैंड) | क्लिक करें |
Odisha (उड़ीसा) | क्लिक करें |
Punjab (पंजाब) | क्लिक करें |
Rajasthan (राजस्थान) | क्लिक करें |
Sikkim (सिक्किम) | क्लिक करें |
Tamil Nadu (तमिलनाडू) | क्लिक करें |
Telangana (तेलंगाना) | क्लिक करें |
Tripura (त्रिपुरा) | क्लिक करें |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | क्लिक करें |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | क्लिक करें |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | क्लिक करें |
सारांश (summary) :
मोबाइल पर जमीन का नक्शा देखने के लिए अपने राज्य के भू नक्शा वेबसाइट में जाना है। जिसके बाद जमीन का नक्शा देखने के लिए Bhu Naksha का ऑप्शन सेलेक्ट करना है। फिर जिला, तहसील और गांव का नाम सेलेक्ट करना है। जैसे ही आप गांव का नाम सेलेक्ट करेंगे, उसके बाद आपको पुरे गांव के सभी जमीन का नक्शा दिखाई देगा। यहाँ आप अपने जमीन का खसरा नंबर या जमीन के मालिक का नाम टाइप करके सर्च करें। इस प्रकार आप अपने जमीन का नक्शा आसानी से देख सकते हैं।
मोबाइल पर जमीन का नक्शा देखने से संबंधित प्रश्न (FAQs)
अपने जमीन का नक्शा मोबाइल पर कैसे निकाले ?
अपने जमीन का नक्शा मोबाइल पर निकालने के लिए अपने राज्य के भू नक्शा वेबसाइट को ओपन करना होगा। इसके बाद अपना जिला, तहसील और गांव का नाम सेलेक्ट करें। जैसे ही आप अपने गांव के नाम सेलेक्ट करेंगे, उसके बाद आपके सामने पूरे गांव के नक्शा दिखाई देगा। जिसमें आप अपने जमीन का खसरा नंबर या जमीन के मालिक का नाम सेलेक्ट करके अपने मोबाइल पर जमीन का नक्शा निकाल सकते है।
खसरा नंबर से जमीन का नक्शा कैसे निकाले ऑनलाइन ?
खसरा नंबर से जमीन का नक्शा ऑनलाइन निकालने के लिए आपको अपने मोबाइल के गूगल ब्राउज़र में जाना है और अपने राज्य के भू नक्शा वेबसाइट को ओपन करना है। फिर जिला, तहसील और गांव का नाम सेलेक्ट करना है। उसके बाद अपने जमीन का खसरा नंबर एंटर कर देना है। इस प्रकार खसरा नंबर से अपने जमीन का नक्शा निकाल सकते है।
मोबाइल पर गांव का नक्शा कैसे देखें ?
मोबाइल पर गांव का नक्शा देखने के लिए अपने राज्य के भू नक्शा वेबसाइट में जाकर अपने जिला, तहसील और गांव का नाम सेलेक्ट करें। जैसे ही अपने गांव का नाम सेलेक्ट करेंगे, उसके बाद आपके सामने पूरे गांव का नक्शा प्रदर्शित हो जायेगा। इस तरह आप अपने मोबाइल पर गांव का नक्शा देख सकते है।
मोबाइल पर जमीन का नक्शा कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी हमने इस आर्टिकल में बताया है। जिसके माध्यम से अब कोई भी व्यक्ति जमीन का नक्शा घर बैठे निकाल सकेंगे। यदि इससे जुड़ी अन्य कोई सवाल आपके मन में आये तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। ऐसे ही नई – नई जानकारी सबसे पहले पाने के लिए गूगल ब्राउज़र के सर्च बार में टाइप करके सर्च कीजिये – my sarkari yojana धन्यवाद !