झारखण्ड ग्रीन राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें

Laxmi Dewangan

By Laxmi Dewangan

Updated on:

झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा गरीब एवं कमजोर वर्ग के परिवार को अलग अलग योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिसमें ग्रीन राशन कार्ड भी शामिल है। इस ग्रीन राशन कार्ड में बहुत ही कम दाम में चावल दिया जाता है। जिसका लाभ झारखण्ड राज्य के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के गरीब परिवारों को प्राथमिकता दिया जाता है।

ग्रीन राशन कार्ड सभी राज्यों में चलने वाली बीपीएल कार्ड है। जिसको झारखण्ड एवं हरियाणा राज्य में ग्रीन राशन कार्ड कहा जाता है। ग्रीन राशन कार्ड के आवेदन करने की प्रक्रिया को झारखंड खाद्य विभाग ने ऑनलाइन कर दिया है। जिससे अब घर बैठे ही ग्रीन राशन कार्ड का आवेदन कर सकते है। लेकिन इसकी जानकारी कई लोगो को नहीं होने के वजह से वेबसाइट से आवेदन नहीं कर पाते। इसलिए यहां ग्रीन राशन कार्ड का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें इसकी जानकारी स्टेप में बताने वाले है। तो चलिए शुरू करते है।

इसे भी पढ़िए – Jharkhand Ration Card Online Apply : झारखण्ड राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें घर बैठे ऑनलाइन

झारखंड ग्रीन राशन कार्ड आवेदन हेतु पात्रता

झारखंड ग्रीन राशन कार्ड आवेदन करने के लिए क्या-क्या पात्रता अनिवार्य रूप से होने चाहिए, उसकी सूची यहाँ देख सकते हैं –

  • आवेदक परिवार को झारखंड के मूल निवासी होना अनिवार्य है जिसका निवास प्रमाण पत्र चाहिए।
  • आवेदक गरीब परिवार से होनी चाहिए जिसके लिए परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदन झारखण्ड या अन्य कोई भी राज्य से किसी भी प्रकार के राशन कार्ड का लाभ प्राप्त नहीं करता होना चाहिए।

ग्रीन राशन कार्ड अप्लाई करने हेतु आवश्यक दस्तावेज

झारखंड ग्रीन राशन कार्ड आवेदन करने के लिए क्या-क्या दस्तावेज की आवश्यकता होती है इसकी सूची यहां देख सकते हैं –

  • आवेदक तथा पूरे परिवार का आधार कार्ड।
  • मोबाइल नंबर।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • बैंक खाता पासबुक।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

झारखण्ड ग्रीन राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें ऑनलाइन

  • झारखण्ड ग्रीन राशन कार्ड का आवेदन करने के लिए सबसे पहले झारखंड खाद्य विभाग के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा। जिसको ओपन करने के लिए गूगल ब्राउज़र के सर्च बार में टाइप aahar.jharkhand.gov.in करके सर्च कीजिए।
  • आधिकारिक वेबसाइट ओपन होने के बाद होम पेज के मेनू बार में ग्रीन राशन कार्ड ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। फिर ग्रीन राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन ऑप्शन सेलेक्ट करना है।
green ration card apply option 1
  • जैसे ही आप ग्रीन राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन ऑप्शन सेलेक्ट करेंगे, उसके बाद आपके सामने नया राशन कार्ड पंजीकरण का ऑप्शन प्राप्त होगा जिस ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
green ration card new registration 2
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन पेज प्राप्त होगा, जिस रजिस्ट्रेशन पेज में महिला मुखिया के संबंध में पूछी गई जानकारी दर्ज करना है। फिर महिला का आधार कार्ड स्कैन करके अपलोड करना है और नीचे दिए गए Register बटन को सेलेक्ट करना है।
green ration card mahila mukhiya detais enter 3
  • उसके बाद आपको Acknowledgement no. / ration card नंबर प्राप्त होगा। जिस नंबर को एंटर करना है और नीचे में आधार कार्ड के लास्ट की 8 डिजिट को पासवर्ड के रूप में एंटर करना है फिर लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको नया पेज में एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त होगा, जिसमें फिर से महिला मुखिया से जुड़ी पूछी हुई जानकारी दर्ज करना है। उसके बाद बैंक खाता एवं एलपीजी गैस कनेक्शन जुड़ी जानकारी दर्ज करना है। फिर save draft करके Next बटन पर क्लिक करदेना है।
  • उसके बाद परिवार के सभी सदस्य का नाम जोड़ने के लिए add member का ऑप्शन सेलेक्ट करके सभी मेंबर के नाम, आयु, मुखिया से संबंध, सभी मेंबर का आधार कार्ड स्कैन करके अपलोड करना है। उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करदेना है।
  • परिवार की सभी सदस्यों की पूरी जानकारी कैसे करने के बाद स्टेप को फॉलो करते हुए next बटन पर क्लिक करके Final Submit बटन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद राशन कार्ड अप्लाई करने का acknowledgement slip प्राप्त होगा। जिसको प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट करके सुरक्षित रखना है।

इस प्रकार आपका ग्रीन राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया पूरी हो जायेगा। जिसके एक हफ्ता बाद उस acknowledgement नंबर से green ration card का स्टेटस चेक कर सकते है और डाउनलोड करके उपयोग कर सकते है।

सारांश (Summary):

झारखण्ड ग्रीन राशन कार्ड अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आहार पोर्टल को ओपन करना होगा। जिसके बाद ग्रीन राशन कार्ड ऑप्शन सेलेक्ट करके ग्रीन राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। फिर नया राशन कार्ड पंजीकरण ऑप्शन सेलेक्ट करके पंजीकरण फॉर्म में महिला मुखिया से जुड़ी जानकारी दर्ज करना है। फिर एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त होगा। जिसमें फिर से महिला मुखिया के पूरी विवरण दर्ज करना है और परिवार का नाम जोड़ने के लिए सभी सदस्यों का जानकारी दर्ज करना है। फिर डॉक्यूमेंट अपलोड करके submit करना है।

इसे भी पढ़िए – JMM Samman Yojana 2024 : झारखंड में सभी महिलाओं को मिलेगी 2500 रुपये, कैसे करें आवेदन जाने पूरी प्रक्रिया

झारखण्ड ग्रीन राशन कार्ड से संबंधित प्रश्न (FAQs)

हरा राशन कार्ड का मतलब क्या है?

हरा राशन कार्ड का मतलब बीपीएल कार्ड है। इस ग्रीन राशन कार्ड में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोग शामिल होते है। जिसको कम दकम में राशन दिया जाता है।

ग्रीन राशन कार्ड में कितना राशन मिलता है?

ग्रीन राशन कार्ड में हर माह 5 किलो चावल को 1 किलो रुपए में दिए जाते है। जिसका लाभार्थी ST, SC,OBC, विकलांग, विधवा नागरिक हो सकते है।

झारखंड में बीपीएल कार्ड का रंग कैसे होता है ?

झारखण्ड में बीपीएल कार्ड का रंग हरा होता है जिसको ग्रीन राशन कार्ड कहते है, यह ग्रीन राशन कार्ड को झारखण्ड राज्य के 40 जिलों के लिए लागू है। जिसके अंतर्गत राशन कार्ड धारकों को 1 रुपये की दर में चावल प्रदान किया जाता है।

झारखण्ड ग्रीन राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी हमने स्टेप में विस्तार से बताया है। जिसके माध्यम से अब कोई भी झारखंड निवासी घर बैठे ही ग्रीन राशन कार्ड के लिए आवेदन कर पाएंगे। यदि इससे जुड़ी अन्य कोई सवाल आपके मन में आए तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। ऐसे ही जानकारी पाने के लिए गूगल ब्राउज़र के सर्च बार में टाइप करके सर्च कीजिए my sarkari yojana धन्यवाद !

Laxmi Dewangan

Laxmi Dewangan

हेलो दोस्तों, मेरा नाम Laxmi Dewangan है और मैं सरकारी योजना से सम्बंधित टॉपिक पर आर्टिकल लिखती हूँ। मुझे आम नागरिकों तक सरकार की नई - नई सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना अच्छा लगता है।

Related Post

उत्तरप्रदेश में नया राशन कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें 2025

बिहार राशन कार्ड का पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें 2 मिनट में

राशन कार्ड में बच्चे का नाम जुड़वाने के लिए क्या करें

राजस्थान राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें मोबाइल से

Leave a Comment