मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के 70 लाख महिलाओं को दिया रक्षाबंधन का उपहार

Laxmi Dewangan

By Laxmi Dewangan

Published on:

अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी प्रदेश के महिलाओं को रक्षाबंधन त्यौहार के लिए उपहार दिए। जिसकी सूचना जगदलपुर में 1 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में हुआ। जिससे सभी महिलाएं लाभ उपलब्ध कर बहुत ही खुश है। लेकिन कई लोगो को पता नहीं है कि रक्षाबंधन का उपहार क्या है ? तो चलिए हम आपको बताते है।

छत्तीसगढ़ के 70 लाख महिलाओं के लिए रक्षाबंधन का उपहार क्या है?

रक्षाबंधन के उपहार पर 70 लाख महिलाओं के बैंक खाते में महतारी वंदन योजना की छठवीं किस्त का 1000 रूपये ट्रांसफर करना है। जिससे अब महिलाओं को कोई भी छोटी – छोटी चीज खरीदने के लिए दूसरे के ऊपर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। इसके साथ ही राज्य के महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर हो सकेंगे। जिससे महिलाएं अपने घर / परिवार तथा समाज में आत्मसम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर सकेंगे।

इसे पढ़ें – जमीन का भू आधार कार्ड बनवाना हुआ जरूरी, जाने कैसे बनेगा भू आधार कार्ड

महतारी वंदन योजना के महिलाओं के लिए नई सुविधा उपलब्ध

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन उपहार में महतारी वंदन योजना के पात्र महिलाओं को किस्त देने के साथ दूसरी नई सुविधा उपलब्ध किये है। वह सुविधा महतारी वंदन ऐप लॉन्च करना है। जिस महतारी वंदन एप्स से अब महिलाओं के लिए कई लाभ उपलब्ध होगा। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं के साथ “एक पेड़ मां के नाम “ महा वृक्षारोपण अभियान का भी शुभारंभ करेंगे। जिसकी सूचना भी 1अगस्त को जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में ही किया गया है।

स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को भी मिला उपहार

जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम पर 3061 महिला स्वसहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों के संचालन को रक्षाबंधन के अवसर पर 100 करोड़ रुपए की ऋण (लोन) वितरित करेंगे। जिसका लाभ सभी समूह संगठन महिलाओं को होगा।

इसे पढ़ें – अब बिजली बिल होगी मुफ्त, इस नए बजट में हुई घोषणा, जानें योजना से संबंधित पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ महिलाओं को रक्षाबंधन में मिलने वाले तोहफा के बारे में विस्तार से बताया हुआ है। जिसकी जानकारी लेकर सभी प्रदेश के महिला आसानी से लाभ प्राप्त कर कर सकते हैं। ऐसे ही नई – नई जानकारी पहले पाने के लिए गूगल सर्च बार में टाइप करके सर्च कीजिए my Sarkari Yojana धन्यवाद !

Laxmi Dewangan

Laxmi Dewangan

हेलो दोस्तों, मेरा नाम Laxmi Dewangan है और मैं सरकारी योजना से सम्बंधित टॉपिक पर आर्टिकल लिखती हूँ। मुझे आम नागरिकों तक सरकार की नई - नई सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना अच्छा लगता है।

Related Post

मोबाइल नंबर से आयुष्मान कार्ड पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें

वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कैसे करें मोबाइल से

मतदाता सूची में अपना नाम कैसे देखें मोबाइल से

मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें 2025

1 thought on “मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के 70 लाख महिलाओं को दिया रक्षाबंधन का उपहार”

Leave a Comment