cg धान पंजीयन लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें 2024 – 25

Laxmi Dewangan

By Laxmi Dewangan

Published on:

छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी करने के लिए धान पंजीयन सूची जारी कर दी गई है। जिस सूची में पहले पंजीकृत किसान को शामिल तो किये ही है। साथ ही नये पंजीयन किये हुए किसान का नाम को भी शामिल किया गया है। जिस सूची को देखने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि किसान अपना नाम आसानी से चेक कर सके।

यदि आप भी अपना खरीफ / रबी फ़सल का धान बेचना चाहते है तो उसके लिए पहले आपको अपना नाम पंजीयन सूची में है या नहीं चेक करना होगा। जिसकी चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया मालूम नहीं है तो हमने यहाँ आपके लिए cg धान पंजीयन लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? इसकी प्रक्रिया विस्तार से बताया हुआ है। जिससे कोई भी किसान अपना नाम चेक करके धान मंडी में अपने फ़सल का धान बेच सके।

इसे भी पढ़िए – फॉर्मर आईडी कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से घर बैठे मिनटों में

cg धान पंजीयन लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें ऑनलाइन

1. fcs.cg.gov.in आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें

cg धान पंजीयन लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले छत्तीसगढ़ खाद्य आपूर्ति की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा। जिसके लिए गूगल ब्राउज़र के सर्च बार में टाइप करके fcs.cg.gov.in सर्च करें या दिए गए लिंक को चुने।

2. जन भागीदारी का विकल्प चुनें

छत्तीसगढ़ खाद्य आपूर्ति की आधिकारिक वेबसाइट ओपन होने के बाद होम पेज में आपको जन भागीदारी का विकल्प मिलेगा, जिस विकल्प को सेलेक्ट करना है।

janbhagidari option 1 1

3. किसानों का विवरण ऑप्शन सेलेक्ट करें

इसके बाद आपके सामने 2024 – 25 की धान खरीदी की जानकारी वाले सेक्शन में जाना है। फिर किसानों का विवरण वाला विकल्प सेलेक्ट करना है।

kisano ka vivran 2024 25 2 1

4. अपने जिला के नाम को सेलेक्ट चुनें

उसके बाद आपके सामने नया पेज में छत्तीसगढ़ के जिला की सूची का लिंक दिखाई देगा, जिसमें से आपको अपने जिला के नाम को सेलेक्ट कर लेना है।

cg dhan panjiyan list district select 3

5. अपने उपार्जन केंद्र का नाम को सेलेक्ट करें

जैसे ही आप जिला का नाम सेलेक्ट करेंगे, उसके बाद आपको सेलेक्ट किए गए जिले के अंतर्गत सभी उपार्जन केंद्र की सूची दिखाई देगा। जिसमें से आपको अपने खेत के अंतर्गत उपार्जन केंद्र का नाम को सेलेक्ट कर लेना होगा।

cg dhan panjiyan list check block select 4

6. पंजीयन सूची में अपना नाम चुनें

जैसे ही आप अपने खेत के अंतर्गत ब्लॉक का उपार्जन केंद्र का चयन करेंगे, उसके बाद आपके सामने उस ब्लॉक के अंतर्गत सभी किसानों की पंजीयन सूची ओपन हो जाएगा। जिसमें से आप अपना नाम देख सकते है।

cg dhan panjiyan list 5

सारांश (Summary) :-

छत्तीसगढ़ धान पंजीयन सूची में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले सीजी खाद्य की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा। उसके बाद जन भागीदारी का विकल्प को सेलेक्ट करके किसानों का विवरण ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। फिर अपने जिला का नाम सेलेक्ट करना होगा। उसके बाद उपार्जन केंद्र का नाम सेलेक्ट करना है। फिर उत्पार्जन केंद्र के अंतर्गत सभी किसानों का नाम पंजीयन सूची में दिखाई देगा। जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।

इसे भी पढ़िए – छत्तीसगढ़ किसान कोड कैसे निकालें मोबाइल से

cg धान पंजीयन लिस्ट संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

छत्तीसगढ़ किसान अपना पंजीयन नंबर कैसे निकाले?

छत्तीसगढ़ किसान अपना पंजीयन नंबर निकालने के लिए छत्तीसगढ़ की खाद्य आपूर्ति की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। जिसके बाद जन भागीदारी का ऑप्शन सेलेक्ट करके किसानों का विवरण ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। उसके बाद अपने जिला उपार्जन केंद्र को सेलेक्ट करके अपना नाम देख सकते हैं और किसान पंजीयन नंबर पता कर सकते हैं।

cg धान पंजीयन लिस्ट में नाम कैसे जुड़वाएं ?

छत्तीसगढ़ धान पंजीयन लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए आपको किसान आईडी बनाना होगा। जिसको आप नजदीकी csc केंद्र जाकर बनवा सकते है। इसके बाद आपका नाम भी अगले वर्ष धान पंजीयन की नई सूची में शामिल हो जायेगा।

cg धान पंजीयन लिस्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

छत्तीसगढ़ धान पंजीयन लिस्ट में अपना नाम देखने की आधिकारिक वेबसाइट fcs.cg.gov.in है। जिस वेबसाइट के अंतर्गत आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल द्वारा ही पूरे गांव के तथा पूरा जिले के किसान का नाम देख सकते हैं।

cg धान पंजीयन लिस्ट में नाम नहीं मिलने पर क्या करें ?

यदि आप अभी अभी पंजीयन किये होंगे, इसलिए आपका नाम लिस्ट में नहीं दिख रहा है। या पहले से ही पंजीकृत थे फिर भी नाम नहीं है ऐसे में आपको किसी नजदीकी csc केंद्र में जाकर किसान कोड के माध्यम से चेक करवाना होगा या अपने स्थानीय उपार्जन केंद्र / या धान मंडी सोसाइटी जाकर पता कर सकते है।

cg धान पंजीयन लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें इसके बारे में हमने विस्तार से बताया हुआ है। इस जानकारी के जरिये अब कोई भी किसान धान बेचने के लिए कोई भी किसान अपना नाम आसानी से चेक कर सकेंगे। यदि इससे जुड़ी अन्य कोई सवाल आपके मन में आये तो नीचे दिए गए तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। ऐसे ही नई-नई जानकारी पाने के लिए गूगल ब्राउज़र की सच के बारे में टाइप करके सर्च कीजिये – mysarkariyojana.in धन्यवाद !

Laxmi Dewangan

Laxmi Dewangan

हेलो दोस्तों, मेरा नाम Laxmi Dewangan है और मैं सरकारी योजना से सम्बंधित टॉपिक पर आर्टिकल लिखती हूँ। मुझे आम नागरिकों तक सरकार की नई - नई सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना अच्छा लगता है।

Related Post

मोबाइल नंबर से आयुष्मान कार्ड पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें

वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कैसे करें मोबाइल से

मतदाता सूची में अपना नाम कैसे देखें मोबाइल से

मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें 2025

Leave a Comment