B1 नक्शा खसरा कोई भी खेत, प्लाट या जमीन के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसको निकलवाने के लिए पहले सरकारी दफ्तर में एक निश्चित समय पर जाकर निकलवाना होता था और नहीं निकलने पर दूसरे दिन जाकर निकलवाना पड़ता था। जिसके लिए अब राजस्व विभाग ने यह कार्य के लिए राज्यों के अनुसार वेबसाइट जारी किये गए है। जिसके अंतर्गत अब अपने राज्य के वेबसाइट से घर बैठे ही कोई भी समय अपने जमीन का B1 नक्शा खसरा निकाल सकेंगे।
अगर आप भी अपने जमीन का B1 नक्शा खसरा ऑनलाइन निकालना चाहते है तो, राज्यों के अनुसार उपलब्ध भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। उसके बाद जमीन का B1 नक्शा खसरा निकालने के लिए कुछ ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा। जिसके लिए ऑनलाइन स्टेप की जानकारी होना बहुत ही जरुरी है। क्योंकि बिना जानकारी के कोई भी जमीन, खेत, या प्लाट का B1 नक्शा खसरा ऑनलाइन नहीं निकाल सकते। इसलिए हमने यहाँ B1 नक्शा खसरा कैसे निकालें इसकी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया बता रहे है।
इसे भी पढ़िए – मोबाइल से जमीन का खतियान कैसे निकालें घर बैठे ऑनलाइन
विषय-सूची
मोबाइल से जमीन का B1 नक्शा खसरा कैसे निकालें ऑनलाइन
1. Bhu Abhilekh की वेबसाइट ओपन करें
मोबाइल से B1 नक्शा खसरा ऑनलाइन निकालने के लिए सबसे पहले अपने राज्य के भू नक्शा के आधिकारिक वेबसाइट ओपन करना है। जैसे आप MP के है तो mpbhulekh.gov.in वेबसाइट ओपन करें। (अन्य सभी राज्यों की भू नक्शा / भूलेख वेबसाइट लिंक हमने नीचे टेबल में दिया हुआ है)
2. भूमि संबंधी विवरण / भू अभिलेख का विकल्प चयन करें
भू नक्शा के आधिकारिक वेबसाइट ओपन होने के बाद होम पेज में आपको भूमि संबंधी विवरण / भू अभिलेख का विकल्प प्राप्त होगा। जिस विकल्प को सेलेक्ट करना है।

3. खसरा / खतौनी देखने के लिए Yes बटन चुनें
जैसे ही आप भूमि संबंधी विवरण / भू अभिलेख का विकल्प को सेलेक्ट करते है, उसके बाद आपको खसरा देखने के लिए विकल्प yes बटन सेलेक्ट करना है। जैसे यहाँ स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।

4. जिला, तहसील और गांव का नाम सेलेक्ट करें
उसके बाद अगले स्टेप में अपने जमीन के अंतर्गत जिला, तहसील और गांव का नाम सेलेक्ट करना है। फिर जमीन का खसरा नंबर या प्लाट नंबर या भू स्वामी का नाम एंटर करना है। उसके बाद नीचे दिए हुए कैप्चा दर्ज करके विवरण देखें बटन को सेलेक्ट करदेना है। जैसे यहाँ स्क्रीनशॉट में दिखाया हुआ है।

5. खसरा देखे ऑप्शन चुनें
जैसे ही आप खसरा नंबर या जमीन के मालिक के नाम एंटर करेंगे, उसके अंतर्गत आपको पूरी जानकारी दिखाई देगा। जिसमें से आपको खसरा देखें के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

6. B1 नक्शा खसरा देखें
अपने जमीन का B1 नक्शा खसरा देखने के लिए आप जैसे ही खसरा देखें ऑप्शन सेलेक्ट करते है आप अपने मोबाइल स्क्रीन पर जमीन का B1 नक्शा खसरा देख सकते है। जिसे प्रिंटआउट निकालकर हार्डकॉपी को दस्तावेज के रूप में उपयोग कर सकते है।

B1 खसरा नक्शा देखने के लिए राज्यवार वेबसाइट लिंक
B1 खसरा नक्शा निकालने के लिए सभी राज्यों के लिए अलग – अलग वेबसाइट उपलब्ध है। यहाँ नीचे दिए टेबल में हमने राज्य के अनुसार भूलेख वेबसाइट का लिंक दे रहे है। जिसके माध्यम से आप अपने जमीन का B1 नक्शा खसरा निकाल सकते है।
राज्य के नाम | सभी राज्यों के भू नक्शा वेबसाइट लिंक |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | meebhoomi.ap.gov.in |
Assam (असम) | ilrms.assam.gov.in |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | eservice.arunachal.gov.in |
Bihar (बिहार) | biharbhumi.bihar.gov.in |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | bhuiyan.cg.nic.in |
Delhi (दिल्ली) | gsdl.org.in/revenue |
Gujarat (गुजरात) | anyror.gujarat.gov.in |
Goa (गोवा) | – |
Haryana (हरियाणा) | jamabandi.nic.in |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | himbhoomilmk.nic.in |
Jharkhand (झारखंड) | jharbhoomi.jharkhand.gov.in |
Kerala (केरल) | – |
Karnataka (कर्नाटक ) | landrecords.karnataka.gov.in |
Manipur (मणिपुर) | louchapathap.nic.in |
Mizoram (मिजोरम) | landrevenue.mizoram.gov.in |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | mpbhulekh.gov.in |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | mahabhumi.gov.in |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (उड़ीसा) | bhulekh.ori.nic.in |
Punjab (पंजाब) | jamabandi.punjab.gov.in |
Rajasthan (राजस्थान) | apnakhata.rajasthan.gov.in |
Sikkim (सिक्किम ) | – |
Telangana (तेलंगाना) | dharani.telangana.gov.in |
Tripura (त्रिपुरा) | jami.tripura.gov.in |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Tamilnadu (तमिलनाडु) | collabland-tn.gov.in |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | upbhulekh.gov.in |
Uttarakhand उत्तराखंड ) | – |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | banglarbhumi.gov.in |
सारांश (Summary) :
मोबाइल से जमीन का B1 नक्शा खसरा ऑनलाइन निकालने के लिए अपने मोबाइल पर गूगल ब्राउज़र के सर्च बार में अपने राज्य के भूलेख आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है। फिर अपने जमीन के अंतर्गत जिला, तहसील, गांव के नाम को सेलेक्ट करना है। फिर खसरा नंबर या जमीन का मालिक के नाम का एंटर करना है। उसके बाद आप अपने जमीन का B1 नक्शा खसरा देख सकते है।
इसे भी पढ़िए – जमीन का पुराने कागज कैसे निकालें घर बैठे 2 मिनट में
B1 नक्शा खसरा निकालने से संबंधित प्रश्न (FAQs)
नाम से बी 1 खसरा कैसे निकाले?
नाम से बी 1 खसरा निकालने के लिए अपने राज्य के भू नक्शा वेबसाइट को ओपन करना है। उसके बाद अपने जमीन के अंतर्गत जिला, तहसील और गांव के नाम को सेलेक्ट करना है। फिर जमीन के खाता धारी के नाम को एंटर करना है। उसके बाद आप अपने नाम से बी 1 खसरा देख सकते हैं।
जमीन का खसरा नक्शा कैसे निकालें?
जमीन का खसरा नक्शा निकालने के लिए अपने राज्य के भू नक्शा वेबसाइट को ओपन करना है। जिसके बाद जमीन के अंतर्गत जिला, तहसील और गांव का नाम सेलेक्ट करना है। फिर जमीन का खसरा नंबर एंटर करके आप अपने जमीन का खसरा नक्शा आसानी से देख सकते हैं।
B1 खसरा कैसे डाउनलोड करें?
B1 खसरा डाउनलोड करने के लिए अपने राज्यों के अनुसार उपलब्ध भूलेख की वेबसाइट ओपन करना है। इसके बाद जमीन का जिला, तहसील, और गांव का नाम सेलेक्ट करना है। फिर जमीन का खसरा नंबर एंटर करना है, जिसके अंतर्गत खसरा नक्शा ओपन हो जायेगा। जिसमें डाउनलोड बटन को चयन करके B1 खसरा डाउनलोड कर सकते हैं।
मोबाइल से जमीन का B1 नक्शा खसरा कैसे निकालें ऑनलाइन, इसकी पूरी जानकारी हमने यहां स्टेप बाय स्टेप बताया हुआ है। जिसके माध्यम से अब कोई भी नागरिक अपने राज्य के वेबसाइट से अपने जमीन का b1 नक्शा खसरा ऑनलाइन आसानी से निकाल पाएंगे। यदि इससे जुड़ी अन्य कोई सवाल आपके मन में आए तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। ऐसे ही नई-नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बार में सर्च कीजिए – my Sarkari Yojana धन्यवाद !